Begusarai News: डुमरिया में अतिरिक्त उपस्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन
बेगुसराय, अगस्त 16 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रजाकपुर पंचायत के डुमरिया गांव में प्राथमिक अतिरिक्त उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन नावकोठी पीएचसी के प्रभारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी, हेल्थ मैनेजर आनंद ईश्वर और शिक्षक ललन पासवान सहित अन्य गणमान्य ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कहा कि गांव में अतिरिक्त उप स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे विशेषकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को इलाज के लिए दूर जाने की परेशानी कम होगी। कार्यक्रम में नरेश कुमार, शंभू कुमार, विलैत कुमार, अमरजीत कुमार, रौशन कुमार, धीरज कुमार, पंकज कुमार, इन्दल पासवान, राजीव कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.