बेगुसराय, अक्टूबर 7 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड की कुम्हारसो पंचायत के कौशलपुर कौड़ा गांव स्थित वार्ड-10 के पंचायत सरकार भवन में हुई चोरी के मामले में प्रशासन हरकत में आ गया है। बुधवार को बेगूसराय की डीपीआरओ पूजा प्रितम ने पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण किया। बता दें कि बीते दो सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने पंचायत सरकार भवन का ताला तोड़कर पंखा और अन्य कई सामान चोरी कर ली थी। इस घटना के बाद कौशलपुर कौड़ा ग्राम विकास समिति के सचिव डॉ. एस कुमार ने बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पंचायती राज मंत्री से की फरियाद मंत्री के निर्देश के बाद बुधवार को डीपीआरओ पूजा प्रितम कौशलपुर कौड़ा पहुंचीं और पंचायत सरकार भवन की स्थिति का जायजा लिया। ...