बेगुसराय, सितम्बर 23 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। डिग्री कॉलेज नावकोठी के अध्ययन केंद्र अकहा ररिऔना में पीयूष कुमार उर्फ कन्हैया को नए वर्सर के रूप में मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से अध्ययन केंद्र के कार्यों के सुचारु संचालन में सुविधा होने की उम्मीद है। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर नवनियुक्त वर्सर को सम्मानित किया गया। समारोह में उन्हें चादर एवं फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अंजनी कुमार सिंह ने पीयूष कुमार को उनके नए दायित्व एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने अध्ययन केंद्र के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने में सहयोग की अपेक्षा जताई। नवनियुक्त वर्सर पीयूष कुमार उर्फ कन्हैया ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की बात कही। कार्...