Begusarai News: ठाकुरबाड़ी की जमीन पर अवैध निर्माण से आक्रोश
बेगुसराय, अगस्त 26 -- Begusarai News: मटिहानी। सफापुर गांव स्थित श्रीराम जानकी बड़ी ठाकुरबाड़ी की जमीन पर कथित अतिक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर बुधवार को ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों और ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष राम विनोद शर्मा ने की। बैठक में ट्रस्ट के सचिव हरिकांत ने बताया कि गांव के विकास कुमार शर्मा ठाकुरबाड़ी की कीमती जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से गोदाम का निर्माण कर रहा है। इसे धार्मिक स्थल की संपत्ति पर कब्जे का प्रयास बताते हुए उपस्थित ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया और सर्वसम्मति से इसकी निंदा की। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और अंचल प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर ठाकुरबाड़ी की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने व अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की। बैठक में संजू देवी, जगेश्वरी देवी, रीता द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.