Begusarai News: ठनका गिरने से बिजली के उपकरण जले
बेगुसराय, अगस्त 25 -- Begusarai News: बीहट। सोमवार की देर शाम ठनका गिरने से बीहट के दो ट्रांसफॉर्मर जल गये। ट्रांसफार्मर जलने से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे से ठप है। जेई सुकीर्ति रंजन ने बताया कि जले ट्रांसफॉर्मर को बदलने की कवायद की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर ठनका गिरने से कई घरों के बल्ब, पंखा, फ्रिज आदि जल गये। कई जगह केबल में भी आग लगने की सूचना है। मंगलवार को लाइनमैन दिनभर बिजली व्यवस्था दुरूस्त करने को लेकर भागदौड़ करते दिखे। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.