बेगुसराय, अक्टूबर 12 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। बेगूसराय-रोसड़ा स्टेट हाईवे-55 पर सोमवार की शाम में ट्रैक्टर की चपेट में आने से आकोपुर निवासी दीनानाथ महतो के दो वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। आक्रोशित लोगों ने लगभग एक घंटा स्टेट हाईवे को जाम रखा। गोपालपुर पंचायत के मुखिया आलोक ललन भारती एवं चेरियाबरियारपुर थाना पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद रोड जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...