बेगुसराय, अगस्त 27 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर बुधवार की शाम को खड़ी रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस के महिला कोच में अन्य यात्रियों के चढ़ जाने के कारण महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं के हंगामा के बाद स्टेशन पर तैनात सुरक्षाकर्मियों द्वारा पुरूष यात्रियों से कोच को खाली कराने के बाद आक्रोशित महिला यात्री शांत हुईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...