Begusarai News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
बेगुसराय, सितम्बर 27 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर सोनमा-प्राणपुर हॉल्ट से करीब सौ मीटर पूरब पुलिया के समीप शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के भदास दक्षिणी गांव वार्ड-6 निवासी योगेंद्र प्रसाद सिंह के 30 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार के रूप में की गई है। युवक की पहचान उसके जेब में रखे आधार कार्ड से हुई।
घटना का विवरण बताया गया है कि रूपेश कुमार की शादी करीब चार माह पहले ही गंगौर थाना के रहुआ गांव में हुई थी। वह बखरी थाना क्षेत्र के कामाथान शकरपुरा में अपने बहनोई की अल्ट्रासाउंड दुकान में स्टाफ के रूप में काम करता था। इधर, यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है कि आखिर युवक पैदल ट्रैक के रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.