Begusarai News: ट्रांसफार्मर जलने से चार दिनों से 250 उपभोक्ताओं की बिजली ठप
बेगुसराय, जुलाई 13 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड की विष्णुपुर पंचायत के वार्ड संख्या 05 में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर चार दिनों से जला पड़ा है। इस कारण करीब 250 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी के बीच परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मो. अब्दुल रहमान, शाहनाज खातून और बबलू सहित अन्य लोगों ने बताया कि शुक्रवार को तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर ब्लास्ट कर गया। तभी से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली नहीं रहने से मोबाइल फोन, ई-रिक्शा और अन्य बैटरी चालित उपकरण चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। वहीं, घरों में लगे मोटर पंप बंद रहने से पेयजल सहित दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उमस भरी गर्मी में रात गुजारना मुश्किल हो गया है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.