बेगुसराय, सितम्बर 30 -- Begusarai News: बरौनी। नगर परिषद बरौनी के वार्ड 5 व 10 के बीच स्थित ट्रांसफार्मर पिछले 24 घंटे से अधिक समय से खराब पड़ा है। इस ट्रांसफार्मर से जुड़े बीच मोहल्ला, दास टोला, आजाद टोला व चौधरी टोला सहित आसपास के मोहल्लों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। लगातार 24 घंटे से बिजली नहीं रहने के कारण लोगों में भारी आक्रोश बना है और पूरे इलाके में हाहाकार की स्थिति बनी हुई है। बिजली आपूर्ति ठप रहने से सबसे बड़ी परेशानी पानी को लेकर हो रही है। उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि कनीय अभियंता, कार्यपालक अभियंता व विद्युत एसडीओ से फोन पर संपर्क करने की लगातार कोशिश की गई। लेकिन अधिकारियों ने उपभोक्ताओं का फोन तक रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा। इससे लोगों में बिजली विभाग की कार्यशैली को लेकर काफी नाराजगी है। इस सम्बन्ध में विद्युत अधि...