Begusarai News: ट्रक से बैटरी चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
बेगुसराय, नवम्बर 24 -- Begusarai News: बीहट। जीरोमाइल सहायक थाना की पुलिस ने ट्रक से बैटरी चोरी के मामले में पपरौर से दो को गिरफ्तार किया है। पपरौर के सौरभ राज ने ट्रक के बैटरी चोरी की शिकायत सोमवार की शाम की थी। पु लिस ने त्वरित कारवाई करते हुए बैटरी चोरी के मामले में पपरौर के ही अखिलेश झा तथा आशीष कुमार उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर ट्रक से चोरी गये बैटरी को कबाड़ीखाना से बरामद किया गया। ओपीध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि दोनों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.