Begusarai News: ट्रक-ऑटो की टक्कर में कांवरिए हुए जख्मी
बेगुसराय, अगस्त 21 -- Begusarai News: देवना औद्योगिक क्षेत्र। रिफाइनरी थाना क्षेत्र के हरपुर चौक पर गुरूवार की शाम ट्रक और ऑटो की टक्कर में ऑटो पर सवार सभी 10 कांवरिये गंभीर रूप से जख्मी हो गये। सभी कांवरिये ऑटो से दरभंगा कुशेश्वरस्थान जा रहे थे। ऑटो की टक्कर एक ट्रक से हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मी को इलाज के लिए बेगूसराय के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। ऑटो चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ। चालक ट्रक छोड़कर भागने में सफल रहा। (ए.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.