Begusarai News: टेकनपुरा में 29 अक्टूबर से श्रीमद्भागवत कथा
बेगुसराय, अक्टूबर 25 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। टेकनपुरा स्थित स्व. रामरूप सिंह रामजानकी मंदिर परिसर में 29 अक्टूबर से श्रीमद्भागवत महापुराण भक्तिज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। चार नवंबर तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। यज्ञ का शुभारंभ 29 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इस दौरान श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान व आध्यात्मिक जीवन के महत्व से अवगत कराया जाएगा। आयोजन समिति के मुख्य यजमान ऋतुरंजन कुमार उर्फ छोटू ने बताया कि इस आयोजन में काशी के भारत गुरु महंत अवध किशोर दास जी महाराज कथा व्यास के रूप में श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा सुनाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.