Begusarai News: झमटिया ढाला पर रोज लग रहा वाहनों का जाम
बेगुसराय, जुलाई 10 -- Begusarai News: बछवाड़ा। राष्ट्रीय उच्च पथ-122 स्थित झमटिया ढाला के समीप इन दिनों रोज सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। वाहन पड़ाव की व्यवस्था नहीं रहने के कारण यहां गंगा स्नान करने आनेवाले दूर दराज के श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय पंचायत समिति सदस्य सिकंदर कुमार, उपसरपंच अर्जुन कुमार मेजर आदि पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि झमटिया घाट पर दो पहिए व चार पहिए वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं को अपनी गाड़ी खड़ी करने की यहां समस्या बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सावन माह में गंगाजल भरने आने वाले श्रद्धालुओं को अपनी गाड़ी सड़क के किनारे ही खड़ी करनी पड़ती है। इस वजह से यहां एनएच पर महाजाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। साथ ही, श्रद्धालुओं में अपनी बाइक चोरी होने का डर बना रहता है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.