Begusarai News: झमटिया घाट पर सावन महोत्सव कल, मंत्री करेंगे उद्घाटन
बेगुसराय, अगस्त 21 -- Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। झमटिया घाट पर कल यानी रविवार को सावन महोत्सव का आयोजन होगा। सावन महोत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय पासवान करेंगे। उक्त जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रभाकर कुमार राय ने दी। उन्होंने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी सावन की अंतिम सोमवारी की पूर्व संध्या पर सावन महोत्सव का आयोजन कराया जा रहा है। सावन की अंतिम सोमवारी की पूर्व संध्या पर यहां गंगाजल भरने लाखों की संख्या में कांवरियों की भीड़ उमड़ती है। अंतिम सोमवारी पर यहां पधारने वाले कांवरियों की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से पुख्ता व्यवस्था की गई है। इस साल सावन महोत्सव में लोक गायिका जुली झा व भागलपुर के गायक सुनील मिश्रा एवं अभिज्ञान गर्ग द्वारा शिव भजनों की प्रस्तुति की जाएगी। महोत्सव में कोलक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.