Begusarai News: झमटिया घाट पर शिवभक्तों की उमड़ी भीड़
बेगुसराय, अगस्त 3 -- Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। सावन की पहली सोमवारी को लेकर झमटिया घाट पर गंगाजल भरने शिव भक्तों का तांता लगने लगा है। बड़ी संख्या में शिव भक्तों का जत्था रविवार से ही गंगाजल भरकर बेगूसराय व समस्तीपुर जिले के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए प्रस्थान करते रहा। गंगाजल भरने पधारे कांवरियों की भीड़ के बीच झमटिया घाट व आसपास का इलाका बोल बम के नारे से गुंजायमान होने लगा है। यह भी पढ़ें- पहली सोमवारी: हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालयकांवरियों का जत्था कांवरियों का जत्था गंगाजल भरकर समस्तीपुर जिले के थानेश्वर स्थान, विद्यापति धाम व भिरहा नीलकंठ धाम, दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान व बेगूसराय जिले के बाबा हरिगिरी धाम समेत विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करने पांव- पैदल रवाना हुआ। दूसरी तरफ झमटिया घाट स्थित गंगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.