बेगुसराय, अक्टूबर 21 -- Begusarai News: बरौनी। फुलवड़िया बाजार स्थित मां पार्वती ज्वेलर्स दुकान में हुई लूट कांड मामले में पुलिस ने एक बाइक व जेबर के खाली डिब्बे के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ाये आरोपित की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेगूसराय खम्हार निवासी जय जय राम सिंह के पुत्र रामपुकार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो लूट के बाद बदमाशों ने जेवरात बेच दिये है ।विदित हो कि गत 16 अक्टूबर को फुलवड़िया थाना क्षेत्र के फुलवड़िया बाजार स्थित मां पार्वती ज्वेलर्स दुकान पर दो बाइक से पहुंचे छह हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूट ली थी। वारदात के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गये थे। घटना के दौरान बदमाशों ने एक दर्जन से अधिक फायरिंग क...