Begusarai News: ज्वेलर्स को आधुनिक सुरक्षा तकनीकों की दी जानकारी
बेगुसराय, अक्टूबर 9 -- Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। शहर के मुंगेरीगंज स्थित एक होटल में गुरुवार की देर शाम स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स की बैठक आयोजित की गई। स्वर्णकार समाज के सचिव एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सोनी की नेतृत्व में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में स्वर्णकार व ज्वेलर्स शामिल हुए। कार्यक्रम में गोदरेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार, गणेश अग्रवाल, रजनीश सिंह, अमोल गुदाधे भी मौजूद थे। इस दौरान ज्वैलर्स को दुकानों, सोने-चांदी के आभूषणों और बहुमूल्य रत्नों की सुरक्षा के आधुनिक उपायों की जानकारी दी गई। गैस-कटर प्रतिरोधी तिजोरी, नोट गिनने की मशीन, नकली नोट पहचानने वाली मशीन, एआई आधारित न्यूट्रॉनिक्स किट, गोल्ड टेस्टिंग मशीन और फॉगिंग डिवाइस का प्रदर्शन किया गया। साथ ही, टीआरटीएल तिजोरी की विशेषताएं भी बताई गईं। राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.