Begusarai News: ज्ञान, शांति, प्रेम और पवित्रता का दीप प्रज्वलित करने का संदेश देती है दीपावली
बेगुसराय, नवम्बर 6 -- Begusarai News: बेगूसराय। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रभु पसंद भवन पिपरा में गुरुवार की शाम दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित विधान पार्षद सुरेश राय ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। सेवाकेंद्र की प्रभारी बीके कंचन दीदी ने दीपावली के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला। कहा कि दीपावली केवल बाहरी दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह अपने अंतर्मन में ज्ञान, शांति, प्रेम और पवित्रता का दीप प्रज्वलित करने का संदेश देती है। कहा कि जिस प्रकार एक छोटा-सा दीपक अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाता है, उसी प्रकार परमात्मा के ज्ञान और राजयोग ध्यान से मनुष्य के जीवन से अज्ञान, विकार और नकारात्मकता का अंधकार दूर हो सकता है। यह भी पढ़ें- Roorki News: दीपावली पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.