बेगुसराय, नवम्बर 22 -- Begusarai News: तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। भाकपा ने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत एक, दो और तीन दिसंबर को जेल भरो आंदोलन की घोषणा की है। आंदोलन की सफलता को लेकर शनिवार को तेघड़ा स्थित का. रामेश्वर सिंह स्मारक भवन, भाकपा कार्यालय में अंचल परिषद की बैठक हुई। अध्यक्षता किसान नेता दिनेश सिंह ने की। बिहार राज्य परिषद सदस्य जुलूम सिंह ने कार्यकर्ताओं से आंदोलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक दिसंबर को बेगूसराय के डीएम के समक्ष आयोजित जेल भरो आंदोलन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए गांव और पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Samastipur News: भाकपा 3 दिसम्बर को डीएम के समक्ष देगी गिरफ्तारी बैठक में अंचल मंत्री सनातन प्रसाद सिंह, भोला सिंह, मनी...