बेगुसराय, अक्टूबर 7 -- Begusarai News: लाखों, निज प्रतिनिधि। बिजली उपभोक्ता संघर्ष मंच की बैठक मंगलवार को बड़ी पोखर स्थित कमलेश्वरी भवन में सामाजिक कार्यकर्ता संजीव सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं और अधिकारियों के रवैये को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। मंच ने टाउन जेई पूजा सहनी और एसडीओ लक्ष्मी कुमारी को हटाने की मांग की। बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि ये दोनों उपभोक्ताओं की समस्याओं के प्रति जवाबदेह नहीं हैं। उपभोक्ताओं के साथ इनके व्यवहार को लेकर भी बैठक में नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जेई व एसडीओ को हटाने को ले करेंगे आंदोलन मंच ने प्रत्येक मंगलवार को बैठक करने तथा पावर हाउस गेट ...