बेगुसराय, अगस्त 7 -- Begusarai News: बीहट। बरौनी प्रखंड तथा बीहट नगर परिषद के विकास मित्र के साथ बैठक कर शत प्रतिशत पेंशन लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण कराने को लेकर जरूरी निर्देश दिये गये। बीडीओ ने बताया कि जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने की स्थिति में कभी भी पेंशन मिलना बंद हो सकता है। बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि बरौनी में करीब दो हजार तथा बीहट नगर परिषद में 1200 पेंशन लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित है। पेंशन लाभुकों के जीवन प्रमाणीकरण कराने में पंचायत सचिव तथा पंचायत जनप्रतिनिधि से भी सहयोग की अपील की गई है। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...