Begusarai News: जिले में 20 घंटे के अंदर सड़क हादसे में एक बालक समेत चार लोगों की मौत, कोहराम
बेगुसराय, नवम्बर 4 -- बेगूसराय में सड़क हादसों का कहर Begusarai News: बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। जिले के तीन थाना क्षेत्रों में नेशनल हाईवे-31 पर 20 घंटे के अंदर सड़क हादसे में एक आठ वर्षीय बालक समेत तीन युवकों की मौत हो गयी। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये। पहली घटना मंगलवार की देर रात लाखो थाना के शाहपुर ढाला के समीप बाइक व पिकअप बोलेरो के बीच टक्कर हो गयी। इसमें शाहपुर तेरासी टोल निवासी अशोक साह का 30 वर्षीय पुत्र बिक्रम कुमार की मौत हो गयी। जबकि दूसरा दीपक कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये। दोनों पेशे से हलवाई मिस्त्री थे। दूसरी घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के हीराटोल जीरोमाइल के समीप एनएच 31 पर एक बस व ई-रिक्शा के बीच टक्कर में ई-रिक्शा पर सवार आठ वर्षीय कमल नयन की मौत हो गयी। मृतक सनहा पूरब निवासी मणिका झा का पुत्र था। तीसरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.