Begusarai News: जिले के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में दिखाएंगे दम
बेगुसराय, अक्टूबर 21 -- राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का चयन Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। जिले के चार ताइक्वांडो खिलाड़ियों का चयन 70वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी श्रीनगर में 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है। चयनित खिलाड़ियों में बालक वर्ग से केशव भारद्वाज का चयन अंडर-74 किलोग्राम और प्रिंस कुमार का अंडर-78 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है। वहीं, बालिका वर्ग में छोटी कुमारी अंडर-32 किलोग्राम और आयुषी कुमारी ओवर-68 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगी। केशव और प्रिंस बीएसएस कॉलेजिएट स्कूल, बेगूसराय स्थित एकलव्य सेंटर में कोच विवेक प्रकाश के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.