बेगुसराय, अक्टूबर 28 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को कंकौल स्थित आर्ट गैलरी (प्रेक्षागृह), में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का शुभारंभ हुआ। मौके पर डीएम रिची पांडेय ने कहा कि युवा उत्सव का उद्देश्य युवाओं की कलात्मक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतिभा को सशक्त मंच प्रदान करना है। कला एवं संस्कृति मानव के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं। बेगूसराय की धरती कला और साहित्य के क्षेत्र में समृद्ध रही है। यह राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मभूमि है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व के युवा देशों में अग्रणी है और युवाओं के कंधों पर ही देश का भविष्य टिका है। युवाओं को अपनी सकारात्मक ऊर्जा समाज एवं राष्ट्रहित में लगाते हुए लक्ष्य निर्धारित कर उसके प्रति समर्पित रहना ...