Begusarai News: जिला संयुक्त अस्पताल के प्रभारी बनी डॉ. किश्वर
बेगुसराय, अक्टूबर 1 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। जिला संयुक्त अस्पताल गुरुवार को नए जिला देसी चिकित्सा अधिकारी के रूप में डॉ. किश्वर सुल्ताना के योगदान लेने के बाद उपस्थित चिकित्सकों ने हार्दिक स्वागत किया एवं निवर्तमान जिला देसी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार वर्मा को विदाई दी गई। डॉ. दिलीप कुमार वर्मा वर्तमान समय में आयुर्वेद कॉलेज बेगूसराय में उपाधीक्षक पद पर बने रहेंगे। जिला संयुक्त अस्पताल से एक प्रभारी के रूप में बेहतर काम करने पर चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक स्वागत समारोह एवं विदाई समारोह का आयोजन किया था। इसकी अध्यक्षता जिला देसी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर किश्वर सुल्ताना ने की। मौके पर डॉ. पूर्णिमा भारती, डॉ. सबा परवीन आलम, डॉ. अलका स्तुति, डॉ. चंद्र किशोर प्रसाद, डॉ. सुजीत कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.