बेगुसराय, अगस्त 8 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला परिषद सदस्य सह भाजपा जिला मंत्री अमित कुमार देव ने गंभीर समस्याओं में शामिल बलिया-परिहारा पथ के चौड़ीकरण की मांग को लेकर पहल की है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर बिहार सरकार से इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए अनुशंसा भेजने का आग्रह किया है। आवेदन में बताया है कि बलिया-परिहारा पथ वर्तमान में अत्यंत संकरा है। इस मार्ग से प्रतिदिन 18 चक्का ट्रकों सहित बड़ी संख्या में भारी वाहनों का आवागमन होता है। यह सड़क समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी समेत उत्तर बिहार के कई जिलों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग बन चुका है। उन्होंने विशेष रूप से सुहागी पुल के समीप रोज़ लगने वाले भीषण जाम और दुर्घटना की आशंका का उल्लेख करते हुए कहा कि सुबह और शाम के समय लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। स्कू...