Begusarai News: जिला पार्षद का बेमियादी अनशन कल से
बेगुसराय, अगस्त 29 -- Begusarai News: बेगूसराय। बछवाड़ा प्रखंड के जिला पार्षद मनमोहन महतो 31 अगस्त से जिला परिषद कार्यालय के समक्ष बेमियादी अनशन पर बैठेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि डीडीसी की मनमानी व अन्य मांगों के समर्थन में जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान के नेतृत्व में जिला पार्षद दस दिनों से धरना पर बैठे हैं। लेकिन, उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। डीएम व डीडीसी का कार्यालय बगल में है। लेकिन, वे कोई पहल नहीं कर रहे हैं। कहा कि जिला परिषद की योजनाओं की स्वीकृति बोर्ड की बैठक के बगैर दे दी गई। यह जिला परिषद का अपमान है। कई सदस्यों को अधिक योजनाओं की स्वीकृति दी गई। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, जिला पार्षद अमित कुमार देव, नीतीश कुमार, किरण कुमारी व अन्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.