Begusarai News: जिला परिषद की सामान्य बैठक बुलाने की मांग
बेगुसराय, अगस्त 27 -- Begusarai News: बेगूसराय। जिला पार्षदों ने जिला परिषद अध्यक्ष को पत्र देकर शीघ्र ही जिला परिषद की सामान्य बैठक आयोजित करने की मांग की है। पत्र में कहा है कि सामान्य बैठक के आयोजन के पांच माह से अधिक समय गुजर चुके हैं। नियमावली के तहत हर तीन माह में सामान्य बैठक का होना अनिवार्य है। हस्ताक्षर करने वालों में रूबी कुमारी, पुष्पा देवी, अमित कुमार, झुन्ना सिंह, अंजनी कुमार सिंह, राजीव कुमार, चंदन कुमार, पंकज कुमार शर्मा, नंदलाल राय, खुशबू देवी, ममता कुमारी, डिंपल कुमारी, संजीव कुमार शर्मा, रीता कुमारी, दिनेश चौरसिया, प्रवीण शेखर शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.