Begusarai News: जितिया को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
बेगुसराय, अक्टूबर 1 -- Begusarai News: छौड़ाही, एक संवाददाता। संतान की लंबी उम्र,अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना से रखा जाने वाला जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया)को लेकर छौड़ाही प्रखंड में तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्व को लेकर छौड़ाही बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। व्रत में उपयोग होने वाली पूजन सामग्री, फल,सब्जी और अन्य सामान की खरीदारी को लेकर बाजारों में भीड़ दिखने लगी है। पं संजीव कुमार झा के अनुसार इस वर्ष जितिया पर्व तीन अक्टूबर को मनाया जाएगा। दो अक्टूबर शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ तीन दिवसीय पर्व की शुरुआत होगी। इसके बाद तीन अक्टूबर शनिवार को माताएं संतान की दीर्घायु और मंगलकामना के लिए निर्जला उपवास रखेंगी। यह भी पढ़ें- जीवितपुत्रिका व्रत कल सप्तमी से हो जाएगा शुरू, जानें पहले जिन से व्रत के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.