Begusarai News: जिउतिया व्रत को लेकर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बेगुसराय, अक्टूबर 3 -- Begusarai News: मटिहानी, एक संवाददाता। जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत को लेकर शनिवार को मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। चाक गंगा घाट, छितरौर गंगा घाट, खोरमपुर गंगा घाट सहित क्षेत्र के अन्य घाटों पर सुबह से शाम तक स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और पुत्र की लंबी आयु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। चाक गंगा घाट पर स्नान के बाद श्रद्धालु शक्तिपीठ चंडिका माता मंदिर और पंचमुखी महादेव मंदिर पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना के साथ पंचमुखी महादेव का जलाभिषेक किया। आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। यह भी पढ़ें- Gridih News: संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.