बेगुसराय, सितम्बर 25 -- Begusarai News: खोदावंदपुर,निज संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को खोदावंदपुर में कई नल जल योजनाओं की भौतिक जांच की गई। इसमें धरातल पर इस योजना में कई गड़बड़ी पाई गई। जांच अधिकारी व डंडारी प्रखंड की सीडीपीओ सरिता कुमारी ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय स्थित नल जल योजना की जांच के दौरान पानी टंकी का मुख्य द्वार बंद पाया गया और पंप संचालक अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने बताया कि खोदावंदपुर पंचायत के वार्ड नं 8 में नल जल योजना का पाइप लीकेज पाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पानी टंकी का पंप संचालक मनमाने तरीके से पंप संचालन करता है।सही यह भी पढ़ें- Sasaram News: नल जल योजना की जांच में मिली गड़बड़ी समय पर पेयजलापूर्ति नहीं की जाती है। जांच अधिकारी ने बताया कि खोदावंदपुर पंचायत के वार्ड नं 1 में स्थित पानी टंकी...