बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के छतौना मध्य विद्यालय में बुधवार को विद्यालय के विकास एवं बेहतर संचालन को लेकर आमसभा आयोजित की गई। बैठक में डफरपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार, उपमुखिया राज कुमार सिंह, सरपंच शांति देवी, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार सिंह, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, सचिव प्रतिनिधि गोपाल झा, अवकाश प्राप्त शिक्षक श्रीमोद सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और बच्चों के अभिभावक शामिल हुए। आमसभा में विद्यालय के सुचारु संचालन तथा शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने में ग्रामीणों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन को ग्रामीणों की ओर से हरसंभव सहयोग देने पर सहमति बनी। बैठक में विद्यालय के जर्जर भवन की समस्या भी प्रमुखता से उ...