बेगुसराय, अगस्त 10 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। बिजली कंपनी के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जदयू नेता गढ़हरा निवासी लाल बहादुर महतो ने एसडीओ से वार्ड 17 में जर्जर बिजली पोल व तार अविलंब बदलवाने की मांग की है। श्री महतो ने बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र के आगे दो पोल के बाद तीसरा पोल टूटा हुआ है। यह जर्जर बिजली का पोल कब गिर जाए‌गा, कोई पता नहीं। कहा कि इसमें जर्जर तार भी जुड़ा है। घनी आबादी के बीच इस तरह की व्यवस्था से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...