Begusarai News: जय मंगला मैथिल संघ की बैठक में तदर्थ कमेटी का गठन
बेगुसराय, अक्टूबर 25 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। चेरिया बरियारपुर प्रखंड के चेरिया बरियारपुर गांव में रविवार को जयमंगला मैथिल संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संजय झा ने की। इस दौरान संघ की गतिविधियों को गति देने, संगठन का विस्तार करने और समाज के लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से तदर्थ कमिटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से जगदीश पाठक को तदर्थ कमिटी का अध्यक्ष, संजय झा को सचिव तथा कच मिश्र को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। इसके साथ ही चेरिया बरियारपुर में कच मिश्र के दरवाजे पर संघ का कार्यालय स्थापित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने बताया कि आने वाले समय में कार्यालय को विस्तारित स्वरूप प्रदान किया जाएगा, ताकि संगठन की गतिविधियों का संचालन व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.