Begusarai News: जयमंगला महिला किसान समिति की पांचवीं वार्षिक आमसभा
बेगुसराय, सितम्बर 15 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। नावकोठी के उत्सव पैलेस में जयमंगला महिला किसान स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की पांचवीं वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में महिला किसानों के सशक्तीकरण, कृषि आधारित आजीविका और खेती में आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रौशन कुमार, प्रखंड परियोजना पदाधिकारी मनोरंजन कुमार, पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी एवं बीओडी दीदियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समिति की अध्यक्ष सरिता देवी ने अतिथियों को माला, डायरी, पेन एवं फोल्डर देकर सम्मानित किया। सचिव सुनीता देवी एवं कोषाध्यक्ष रीना देवी ने समिति की गतिविधियों की जानकारी दी। प्रदान संस्था की अफसाना रोजी ने महिला नेतृत्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.