Begusarai News: जयमंगलागढ़ को विकसित बनाने की मांग
बेगुसराय, सितम्बर 28 -- Begusarai News: बेगूसराय। सदर प्रखंड की मोहनपुर पंचायत के पहाड़पुर निवासी हिन्दू युवा वाहिनी के प्रभारी प्रभात सिंह ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मंझौल स्थित 52 शक्तिपीठों में से एक माँ जयमंगलागढ़ शक्तिपीठ को विकसित बनाने की मांग की है। मन्दिर एवं उसके आसपास के स्थलों को धार्मिक व पर्यटन स्थल की तर्ज पर विकसित करने की मांग करते हुए बताया कि इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा होगी। सीएम ने मां जयमंगला के दर्शन के लिए आने व जयमंगलागढ़ के विकास कार्यों के लिए अनुदान देने की बात कही है। जयमंगलागढ़ शक्तिपीठ मन्दिर के धर्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आवागमन बढ़ने से स्थानीय स्तर पर रोजगार तथा विकास की संभावनाओं को बल मिलेगा। यह भी पढ़ें- जगमंगलागढ़ शक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.