Begusarai News: जमीन के विवाद में मारपीट, पांच नामजद
बेगुसराय, नवम्बर 9 -- Begusarai News: बीहट। बरौनी थाना क्षेत्र के हाजीपुर में रविवार को जमीन के विवाद में हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। बीहट नगर परिषद के वार्ड 5 के देवधर सिंह के पुत्र कुमार अमीर ने अपने ही ग्रामीण अंकित कुमार, नीतिश कुमार समेत पांच को नामजद करते हुए मारपीट का मामला दर्ज कराया है। मारपीट में देवधर सिंह के दो पुत्र रंजीत सिंह तथा नीतिश कुमार तथा राहुल कुमार जख्मी हो गया है। सभी जख्मी को इलाज के लिए बरौनी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरौनी थानाध्यक्ष विकास कुमार रंजन ने बताया कि दिये गये आवेदन पर मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Buxar News: जमीन विवाद में मारपीट, एक जख्मी (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.