बेगुसराय, अक्टूबर 2 -- Begusarai News: सिमरिया धाम। संयुक्त किसान संघर्ष समिति ने गुरुवार को सांसद गिरिराज सिंह व विधायक रजनीश कुमार की पहल पर अपनी जमीन की समस्याओं को लेकर डीएम रिची पाण्डेय से मिल अपनी फरियाद सुनाई। किसान रोहित कुमार व रामाशीष सिंह ने बताया कि डीएम से किसानों की जमीन में प्रशासन के द्वारा कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्य पर रोक लगाने तथा भविष्य में किसी भी निर्माण से पूर्व किसानों से बातचीत कर किसी योजना के लिए जमीन देने की घोषणा करने की मांग। इस पर डीएम ने किसानों को न्याय का भरोसा दिलाया है। विदित हो कि मल्हीपुर मौजा के 503 थाना नं. में आने वाले 700 एकड़ जमीन का जमाबंदी जिला प्रशासन के द्वारा रद्द कर दिया गया है जबकि सिमरिया मौज के 458 खाता नंबर के कई खेसरा की जमीन की रजिस्ट्री पिछले कई वर्षों से नहीं हो रही है। इस दौर...