बेगुसराय, अगस्त 21 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी नगर परिषद कार्यालय से स्थानीय लोगों को जन्म व मृत्य प्रमाण पत्र बनाने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने की विवशता बनी है। नगर परिषद बरौनी गठन के लगभग साढ़े तीन वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है। बावजूद नगरवासियों के लिए उक्त दोनों प्रमाणपत्र बनवाना टेढ़ी खीर साबित हो रही है। लोगों को ससमय जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र मिलने में फजीहत झेलनी पड़ रही है। बरौनी नगर परिषद वार्ड 14 निवासी नवीन चौधरी ने बताया कि वे 15 दिनों से अपनी मां का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए रोज कार्यालय दौड़ रहे हैं। लेकिन कर्मियों द्वारा सॉफ्टवेयर खराबी की बात कह लौटा दिया जाता है। ऐसी समस्या कई लोगों के समक्ष बनी है। इस संबंध में कार्यपालक अधिकारी रणवीर कुमार ने बताया कि इस ओर अविलंब कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...