Begusarai News: जन्माष्टमी मेले को लेकर पूजा समिति की बैठक
बेगुसराय, अगस्त 29 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेले की तैयारी को लेकर रविवार को चेरियाबरियारपुर विश्वकर्मा चौक पर पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। पूजा समिति के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेले की विधि-व्यवस्था, चंदा संग्रह सहित विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में समिति के सदस्यों ने मेले को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। साथ ही, मेला परिसर में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष मनीष कुमार, सचिव संजय कुमार सिंह, व्यवस्थापक रमेश सिंह, मेला मंत्री राम भूषण सिंह, कोषाध्यक्ष अभय चौधरी, मेला लाइसेंसी सुधीर सिंह, संरक्षक पप्पू त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.