बेगुसराय, जुलाई 24 -- Begusarai News: तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। नवपदस्थापित एसडीएम नीरज सिन्हा ने शुक्रवार की देर शाम अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक की और विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए तथा समस्याओं के निदान के लिए कई निर्देश दिया।

बैठक का विवरण बाद में एसडीएम द्वारा बाढ़ क्षेत्रों का दौरा भी किया गया। बोल्डर घाट तथा जमींदारी बांध का निरीक्षण करते हुए एसडीएम ने जल संसाधन विभाग के जेई एवं अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। एसडीएम ने बताया कि बोल्डर घाट पर लगातार कटाव की जानकारी मिली थी। उसका निरीक्षण कर बचाने के उपाय पर भी चर्चा की गई है। विभागीय अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी ली गई है।

बाजार की स्थिति इसके साथ ही तेघड़ा बाजार में जाम व अतिक्रमण के बारे में भी समीक्षा करते हुए लोगों को हिदायत दी गई ...