Begusarai News: जनसमस्याओं को लेकर राजद देगा धरना
बेगुसराय, अक्टूबर 24 -- Begusarai News: बछवाड़ा। प्रखंड अंतर्गत सभी 18 पंचायतों में जारी प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में अपात्र लोगों के नाम हटाने एवं पात्र लोगों के नाम जोड़ने, प्रखंड कार्यालय परिसर में आधार सेंटर खोलने, दियारा क्षेत्र में गंगा नदी के तटीय इलाकों में हो रहे कटाव पर रोक लगाने, एनएच-122 की मरम्मत करवाने आदि मांगों को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने 26 अक्टूबर को प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस बाबत युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रूपेश यादव व राजद जिला मंत्री अरुण यादव ने शनिवार को बीपीआरओ विश्वनाथ कुमार को आवेदन देकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.