Begusarai News: जनता दरबार में 13 मामलों की सुनवाई
बेगुसराय, अगस्त 8 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। भूमि विवादों के त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारे के उद्देश्य से शनिवार को नावकोठी अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें अंचल क्षेत्र के विभिन्न राजस्व ग्रामों से जुड़े पुराने लंबित भूमि विवादों के कुल 13 लंबित मामलों की सुनवाई हुई लेकिन इनमें से एक भी मामले का निष्पादन नहीं हो सका। वहीं, एक नया भूमि विवाद का मामला दर्ज किया गया। नए दर्ज मामले में विष्णुपुर पंचायत के सैदपुर वार्ड संख्या सात निवासी चंद्रभूषण चौधरी, पिता रामनाथ चौधरी एवं राधेश्याम शाह, पिता योगेश्वर शाह के बीच रैयती भूमि का विवाद शामिल है। मामले में दोनों पक्षों को अगली निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया गया है। जनता दरबार में सुनवाई के बाद अब भूमि विवाद के कुल 14 मामले नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.