Begusarai News: जनता दरबार में भूमि विवाद के 14 मामलों की सुनवाई
बेगुसराय, अगस्त 1 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। अंचल क्षेत्र के विभिन्न राजस्व ग्रामों में लंबित भूमि विवादों के निष्पादन को लेकर शनिवार को नावकोठी अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पुराने लंबित 12 मामलों के साथ दो नए भूमि विवाद दर्ज किए गए। कुल 14 मामलों पर सुनवाई हुई और एक मामले का निष्पादन किया गया। नावकोठी निवासी अनिता देवी एवं संजीत महतो के बीच चल रहे भूमि विवाद की सुनवाई के बाद अंचलाधिकारी ने विवादित भूमि की सरकारी मापी कराने का निर्देश दिया। वहीं महेशवाड़ा निवासी अजय कुमार एवं सीताराम सदा तथा डफरपुर पंचायत के अब्बूपुर-छतौना निवासी अरुण महतो एवं नरेश सिंह के बीच रैयती भूमि विवाद के दो नए मामले दर्ज किए गए। दोनों पक्षों को अगली निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। जनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.