बेगुसराय, नवम्बर 6 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित डीएम के कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। डीएम रिची पाण्डेय ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, भूमि परिमार्जन, रास्ते से संबंधित समस्याएं, अतिक्रमण, आधार कार्ड निर्माण एवं उसमें सुधार, पेंशन, थाना से संबंधित मामले सहित विभिन्न व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़े मुद्दे सामने आए। डीएम ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त ...