बेगुसराय, अगस्त 12 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। आगामी फ़रवरी जनगणना को सुचारू और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराने को लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश्वर कुमारने की।

बैठक की मुख्य बातें बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने बैठक में कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनगणना से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेख और आंकड़े 20 अगस्त तक अनिवार्य रूप से प्रखंड कार्यालय में जमा कर दें। उन्होंने कहा "शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज, राजस्व सहित सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्र का डाटा अपडेट कर देना है। इसमें घरों की संख्या, जनसंख्या, जन्म-मृत्यु दर और...