बेगुसराय, अक्टूबर 25 -- Begusarai News: बीहट। सड़क दुर्घटना में जख्मी पिकअप वैन के चालक की इलाज के दरम्यान रविवार की सुबह मौत हो गई। पिपरादेवस नया टोला के चानों महतो के 46 वर्षीय पुत्र अमर कुमार महतो शुक्रवार की रात पिपरादेवस में एनएच-28 के किनारे गाड़ी खड़ी कर घर जा रहा था। इसी क्रम में तेघड़ा से जीरोमाइल की ओर तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार ने उसके ठोकर मार दी। दुर्घटना में उसके दोनों पैर टूट गये। घटना के बाद बाइक सवार घटनास्थल पर बाइक छोड़कर भाग गया। बरौनी थाना ने बाइक को जब्त कर लिया है। परिजन इलाज के लिए बरौनी निजी अस्पताल ले गये और वहीं इलाज के क्रम में रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। बरौनी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। अमर की मौत के बाद परिजनों के क्रंदन से मुहल्ले का माहौल गमगीन हो गया। स्थानी...