Begusarai News: छौड़ाही सीएचसी में छठ को लेकर विशेष ड्यूटी रोस्टर जारी
बेगुसराय, नवम्बर 9 -- छठ पर्व पर स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष तैयारी Begusarai News: छौड़ाही,एक संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर छौड़ाही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सेवाओं को चौकस कर दिया गया है। पर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों का विशेष ड्यूटी रोस्टर जारी किया गया है। इसके तहत 8 से 17 नवंबर तक चिकित्सक तीन पालियों में तैनात रहेंगे। वहीं, 14 से 16 नवंबर तक लेबर रूम में विशेष व्यवस्था रहेगी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.कमलेश कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार चिकित्सकों की ड्यूटी सुबह 8 से दोपहर 2 बजे, दोपहर 2 से रात 8 बजे और रात 8 से अगले दिन सुबह 8 बजे तक निर्धारित की गई है। डॉ.गौरव, डॉ. नफीस, डॉ.विमल भारती, डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. शाहबाज अनवर और डॉ. रोजी कुमारी को अलग-अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.