Begusarai News: छौड़ाही में संकुल संचालक व समन्वयकों की बैठक
बेगुसराय, सितम्बर 8 -- Begusarai News: छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित बीआरसी भवन के सभागार में मंगलवार को प्रभारी बीईओ मो. तैयब हुसैन की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय संकुल संचालक एवं समन्वयकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में इको क्लब से संबंधित कार्यों, प्रत्येक माह विद्यालय में बैठक पंजी, प्रत्येक शनिवार को सह-शैक्षणिक गतिविधि का आयोजन एवं रोकड़ पंजी के संधारण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जानकारी देते हुए प्रभारी बीईओ मो. तैयब हुसैन ने बताया कि सभी विद्यालयों को पोर्टल पर पांच नवाचार अपलोड करने, छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से यूनिफॉर्म में विद्यालय बुलाने एवं स्मार्ट क्लास के संचालन समेत 30 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देशित किया गया है। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमारी डीह की चहारदीवारी तालाब में गिरने एवं दो मंजिला भवन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.